Lucknow में सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, सत्संग से लौटते समय डंपर ने रौंदा

Lucknow: राजधानी के बंथरा इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार डंपर ने बुजुर्ग महिला को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब महिला गुरु पूर्णिमा के मौके पर सत्सं

Lucknow: राजधानी के बंथरा इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार डंपर ने बुजुर्ग महिला को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब महिला गुरु पूर्णिमा के मौके पर सत्संग सुनकर अपने घर लौट रही थीं।

हादसे के दौरान डंपर की रफ्तार काफी तेज थी, जिसकी चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की जान चली गई। इस घटना में दो अन्य महिलाएं भी घायल हुई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गुरु पूर्णिमा के दिन हुए इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।