UP: लखनऊ के बंथरा इलाके में एक संविदा कर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। खाण्डेदेव गांव के रहने वाले अंकित कुमार ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञ
UP: लखनऊ के बंथरा इलाके में एक संविदा कर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। खाण्डेदेव गांव के रहने वाले अंकित कुमार ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला और कब हुई घटना
घटना सोमवार रात करीब 8 बजे की है। पीड़ित अंकित कुमार अपनी किसी निजी काम से गांव की एक मोबाइल दुकान पर गए थे। वहां उनकी मुलाकात वादे खेड़ा गांव के कुछ लोगों से हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और उनके साथ मारपीट की गई।
किन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR
अंकित ने बंथरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए वादे खेड़ा निवासी सुनील, राहुल, विकास और एक अन्य राहुल का नाम लिया है। इनके अलावा दो अन्य अज्ञात लोगों को भी हमले में शामिल बताया गया है। पुलिस अब इन सभी आरोपियों की तलाश में जुटी है।