Lucknow में बैंक ऑफ बड़ौदा के सीनियर मैनेजर पति पर दहेज उत्पीड़न का केस, MG Windsor कार और 20 लाख की थी मांग
Lucknow: लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, बैंक ऑफ बड़ौदा के सीनियर मैनेजर पति और उनके परिवार ने दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक प्रताड
Lucknow: लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, बैंक ऑफ बड़ौदा के सीनियर मैनेजर पति और उनके परिवार ने दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, इस महिला का निकाह करीब ढाई साल पहले हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए दबाव बना रहे थे। शिकायत में बताया गया है कि ससुराल पक्ष ने एक MG Windsor कार और 20 लाख रुपये की मांग की थी।
विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसे दहेज के लिए मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। साथ ही, ससुराल वालों पर उसका स्त्रीधन हड़पने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में पति समेत कुल पांच ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।