Lucknow के बलरामपुर अस्पताल की छत पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Lucknow: राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब अस्पताल की छत पर एक लावारिस व्यक्ति का शव मिला। शव एक मंदित व्यक्ति का बताया जा रहा है और हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत करीब पांच से

Lucknow: राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब अस्पताल की छत पर एक लावारिस व्यक्ति का शव मिला। शव एक मंदित व्यक्ति का बताया जा रहा है और हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत करीब पांच से छह दिन पहले हुई थी।

इस घटना के बाद अस्पताल परिसर की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोग इस बात से हैरान हैं कि एक व्यक्ति अस्पताल की छत तक कैसे पहुँचा और कई दिनों तक वहां शव पड़ा रहा लेकिन किसी को पता नहीं चला। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है और शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि व्यक्ति अस्पताल के अंदर कैसे घुसा और उसकी मौत किन कारणों से हुई।