Lucknow के बलरामपुर अस्पताल में किशोर को दौड़ाकर पीटा, डिप्टी सीएम ने 3 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

Lucknow: राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में मंगलवार सुबह एक 15 साल के किशोर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सुरक्षा गार्डों ने नाबालिग लड़के को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना क

Lucknow: राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में मंगलवार सुबह एक 15 साल के किशोर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सुरक्षा गार्डों ने नाबालिग लड़के को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना की वजह से अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी मची रही और मरीजों का इलाज भी प्रभावित हुआ।

जानकारी के मुताबिक यह घटना 22 जुलाई की सुबह करीब 6:30 बजे हुई। किशोर अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराने आया था और उसने एक सुरक्षा गार्ड से किसी विभाग के बारे में जानकारी मांगी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि गार्ड ने पहले अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और फिर किशोर की बेरहमी से पिटाई कर दी। वहां मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

इस मामले में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरूर अली, नाबालिग और उसके साथियों के बीच भी विवाद होने की बात सामने आई है। साथ ही यह भी बताया गया कि पुलिस पांच लोगों को मेडिकल के लिए लाई थी, जिनमें से तीन को बिना कागजी कार्रवाई पूरी किए ही छोड़ दिया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि महानिदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। डिप्टी सीएम ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और तीन दिनों के भीतर पूरी जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। अस्पताल के निदेशक डॉ. विवेक गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही निष्पक्ष रिपोर्ट तैयार की जाएगी।