Lucknow के बलरामपुर अस्पताल में नाबालिग की पिटाई, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Lucknow: राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में एक 15 साल के लड़के के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सुरक्षा गार्डों द्वारा की गई इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस पू

Lucknow: राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में एक 15 साल के लड़के के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सुरक्षा गार्डों द्वारा की गई इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने इस मामले का तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को खुद मौके पर जाकर जांच करने और तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल के निदेशक डॉ. विवेक गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और शासन को निष्पक्ष रिपोर्ट भेजी जाएगी। वहीं, इस घटना को लेकर दो अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जानकारी मांगने पर उसे पीटा गया। दूसरी तरफ अस्पताल प्रशासन का दावा है कि मदेयगंज चौकी पुलिस पांच युवकों को मेडिकल जांच के लिए लाई थी।

प्रशासन के मुताबिक, नाबालिग समेत तीन युवकों के पास जरूरी कागजात नहीं थे, इसलिए उनका मेडिकल नहीं हो सका। आरोप है कि ये युवक पूरी रात अस्पताल में रहे और सुबह डॉक्टरों पर दबाव बनाने लगे, जिसके बाद विवाद हुआ और मारपीट की नौबत आई। मामले में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरूर अली का नाम भी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।