Lucknow में पारिवारिक कलह के चलते आयुर्वेदिक डॉक्टर ने काटी नस, सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

Lucknow: राजधानी के जानकीपुरम विस्तार इलाके में एक निजी आयुर्वेदिक डॉक्टर ने पारिवारिक विवाद के चलते खुदकुशी की कोशिश की। डॉक्टर संजय खोलिया ने अपने मोबाइल स्टेटस पर आत्महत्या की बात लिखने के बाद हाथ की नस काट ली। पुलिस

Lucknow: राजधानी के जानकीपुरम विस्तार इलाके में एक निजी आयुर्वेदिक डॉक्टर ने पारिवारिक विवाद के चलते खुदकुशी की कोशिश की। डॉक्टर संजय खोलिया ने अपने मोबाइल स्टेटस पर आत्महत्या की बात लिखने के बाद हाथ की नस काट ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संजय खोलिया इटौंजा के RGS आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। घटना की जानकारी जब कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मिश्रा ने यूपी 112 पुलिस को दी, तो पुलिस टीम तुरंत उनके घर पहुंची। पीआरवी 7100 के कांस्टेबल नवीन कुमार और होमगार्ड वीरेंद्र यादव ने उन्हें खून से लथपथ हालत में पाया और तुरंत जानकीपुरम विस्तार के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें KGMU के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस को मौके से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें डॉक्टर ने अपनी मानसिक परेशानी का जिक्र किया है। सुसाइड नोट के मुताबिक, संजय की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी, लेकिन जल्द ही पत्नी के साथ उनके झगड़े शुरू हो गए। नवंबर 2024 में बच्चे के जन्म के बाद उनकी पत्नी मायके चली गईं। डॉक्टर का आरोप है कि ससुराल वाले उन्हें बच्चे से नहीं मिलने देते थे और अक्सर फर्जी केस में फंसाने की धमकी देते थे।

संजय खोलिया ने यह भी लिखा कि ससुराल वालों ने मारपीट का झूठा मामला बनाकर उन्हें कुछ समय पहले थाने में बंद करवाया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें छह महीने तक बच्चे से न मिलने की पाबंदी लगाकर छोड़ा था। सुसाइड नोट में उन्होंने साफ लिखा कि इस मानसिक प्रताड़ना की वजह से उनकी जीने की इच्छा खत्म हो गई थी।