Lucknow में अयोध्या रोड पर जाम से मिलेगी राहत, सर्वे में मिले 153 हॉटस्पॉट, हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
Lucknow : अयोध्या रोड पर सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। शहर में ट्रैफिक की समस्या को खत्म करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ट्रैफिक पुलिस ने एक बड़ा सर्वे किया है, जिसमें उन जगहों की
Lucknow : अयोध्या रोड पर सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। शहर में ट्रैफिक की समस्या को खत्म करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ट्रैफिक पुलिस ने एक बड़ा सर्वे किया है, जिसमें उन जगहों की पहचान की गई है जहाँ सबसे ज्यादा जाम लगता है।
ट्रैफिक पुलिस ने पॉलिटेक्निक से लेकर चिनहट तक के पूरे रास्ते का करीब एक हफ्ते तक बारीकी से सर्वे किया। इस सर्वे के दौरान कुल 153 ऐसे पॉइंट्स मिले हैं, जहाँ ट्रैफिक की समस्या सबसे ज्यादा रहती है। इन पॉइंट्स को चिन्हित करने का मकसद यह है कि सड़क में सुधार किया जा सके और यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाया जाए ताकि आम जनता को जाम से निजात मिल सके।
यह पूरी प्रक्रिया इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर की गई है। अब इन 153 चिन्हित बिंदुओं पर ट्रैफिक सुधार के उपाय किए जाएंगे, जिससे अयोध्या रोड पर गाड़ियों की आवाजाही आसान होगी और समय की बचत होगी।