Lucknow में ISI और पाकिस्तानी गैंग से जुड़े दो आरोपी ATS की कस्टडी में, कोर्ट ने दी 5 दिन की रिमांड

Lucknow: राजधानी लखनऊ में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और वहां के गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में पकड़े गए दो युवकों, मोहम्मद उमर और फैजान को अब ATS की कस्टडी में भ

Lucknow: राजधानी लखनऊ में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और वहां के गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में पकड़े गए दो युवकों, मोहम्मद उमर और फैजान को अब ATS की कस्टडी में भेज दिया गया है। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर की है।

कोर्ट के आदेश के मुताबिक, ये दोनों आरोपी 7 जुलाई की सुबह 11 बजे से लेकर 12 जुलाई की शाम 6 बजे तक ATS की निगरानी में रहेंगे। जांच एजेंसी इन दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि उनका पाकिस्तानी नेटवर्क से क्या संबंध था और वे भारत में क्या साजिश रच रहे थे।

बताया जा रहा है कि इस मामले में सेना के प्रतिष्ठानों की तस्वीरें लेने और पाकिस्तानी गैंगस्टरों के साथ संपर्क रखने जैसी गंभीर बातें सामने आई हैं। ATS अब इस बात की गहराई से जांच करेगी कि क्या इन आरोपियों के साथ कुछ और लोग भी शामिल थे और इस नेटवर्क का मकसद क्या था।