Lucknow में रेकी कर बाइक चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार, आशियाना पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
Lucknow: आशियाना थाना पुलिस ने शहर में रेकी करके मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। यह पू
Lucknow: आशियाना थाना पुलिस ने शहर में रेकी करके मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के मध्य जोन की आशियाना थाना पुलिस ने की। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने 29 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे देबीखेड़ा रोड मोड़ से दोनों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम फयूम (19 वर्ष) और सलमान (20 वर्ष) हैं, जो बाराबंकी जिले के बडूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घघरा कटिया के रहने वाले हैं।
इस चोरी की शिकायत 17 मई 2026 को रिक्शा कॉलोनी के रहने वाले जान मोहम्मद ने दर्ज कराई थी। उनका घर जय हिंद स्कूल के पास है और उनकी हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल (UP32RL2071) चोरी हो गई थी। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मवीर शाही, उपनिरीक्षक प्रमीन्दर सिंह और उपनिरीक्षक विजय प्रताप ने इस ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन लोगों ने और कहां-कहां चोरी की वारदातें की हैं, इसके लिए अन्य थानों से भी इनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।