Lucknow में नाले में गिरी कार, बाल-बाल बचे 3 लोग; नगर निगम की लापरवाही पर उठे सवाल

Lucknow: राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। सेक्टर-एम स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास किला मोहम्मदी क्षेत्र में एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खुले नाले में जा गिरी। इस हादस

Lucknow: राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। सेक्टर-एम स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास किला मोहम्मदी क्षेत्र में एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खुले नाले में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन लोग अंदर फंस गए थे, जिन्हें पुलिस और प्रशासन ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यह घटना 13 अगस्त 2026 की दोपहर करीब 12 बजे से 1:30 बजे के बीच हुई। कार नंबर UP 32 KB 7699 में 71 साल के बुजुर्ग दीपक कुमार, उनका नाती अनहद और केयरटेकर रेखा देवी सवार थे। हादसे की खबर मिलते ही आशियाना पुलिस और आलमबाग फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक परविंदर सिंह और लक्ष्मण अग्रवाल के नेतृत्व में बचाव कार्य शुरू किया गया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने हाइड्रोलिक वैन और क्रेन की मदद ली। करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद कार को नाले से बाहर निकाला गया और तीनों लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि सड़क किनारे नाला खुला था और वहां न तो कोई बैरिकेडिंग की गई थी और न ही चेतावनी देने वाला कोई बोर्ड लगाया गया था। यह मामला नोएडा के युवराज मेहता केस की याद दिलाता है, जहां खुले गड्ढे में कार गिरने से एक इंजीनियर की जान चली गई थी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।