Lucknow के Artelia Institute में लिप्पन आर्ट वर्कशॉप का आयोजन, प्रतिभागियों ने सीखी पारंपरिक कला

Lucknow: लखनऊ के आर्टेलिया इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट में दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप की शुरुआत 25 जुलाई 2026 को हुई और इसका समापन 26 जुलाई 2026 को होगा। इसमें शहर के अलग-अलग इलाकों से आए

Lucknow: लखनऊ के आर्टेलिया इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट में दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप की शुरुआत 25 जुलाई 2026 को हुई और इसका समापन 26 जुलाई 2026 को होगा। इसमें शहर के अलग-अलग इलाकों से आए कला प्रेमियों ने हिस्सा लिया और मिट्टी व शीशों के जरिए पारंपरिक कला को सीखा।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को लिप्पन आर्ट के इतिहास के साथ-साथ इसके डिजाइन बनाने, रिलीफ वर्क, मिरर वर्क और फिनिशिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान लोगों ने अपनी कल्पनाशीलता से कई सुंदर कलाकृतियां तैयार कीं। इस वर्कशॉप का संचालन संयोजक राहुल गौतम ने किया, जबकि सुजाता, अंशु, सुमेधा और रिया ने प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभागियों को बारीकियां सिखाईं।

संस्थान के निदेशक अरेंद्र चौधरी ने बताया कि उनका मकसद पारंपरिक और आधुनिक कला को बचाए रखना और लोगों को अच्छी कला शिक्षा देना है। उन्होंने प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए काम की तारीफ की। कार्यक्रम के अंत में सभी हिस्सा लेने वालों को सहभागिता प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।