Lucknow में आवारा गाय ने 5 साल की बच्ची को रौंदा, सीसीटीवी वीडियो वायरल; हालत गंभीर
Lucknow: राजधानी के अर्जुनगंज इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ घर के बाहर खेल रही एक 5 साल की मासूम बच्ची पर आवारा गाय ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गाय बच
Lucknow: राजधानी के अर्जुनगंज इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ घर के बाहर खेल रही एक 5 साल की मासूम बच्ची पर आवारा गाय ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गाय बच्ची को बुरी तरह रौंदती नजर आ रही है।
यह घटना 1 अगस्त 2026 को कैंट थाना क्षेत्र के अर्जुनगंज स्थित सरसवां कॉलोनी में हुई। पीड़ित बच्ची सुनैना, जो पहली कक्षा की छात्रा है और सिनोद कुमार की बेटी है, अपने घर के बाहर खेल रही थी। सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि गाय ने पहले बच्ची को अपने सींग से दीवार की तरफ दबाया और फिर उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद गाय करीब एक मिनट तक बच्ची को अपने चारों पैरों से रौंदती रही।
बच्ची की चीखें सुनकर जब आसपास के लोग वहां पहुंचे, तो उन्होंने डंडों और पत्थरों से गाय को खदेड़ा, तब जाकर सुनैना की जान बच पाई। उसे तुरंत सुबह 10 बजे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की हालत अब स्थिर है और उसका इलाज जारी है।
नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी अभिनव वर्मा ने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पशुपालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि उसने गाय को खुला छोड़ रखा था। नगर निगम की कैटल टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों गायों को पकड़ लिया है। स्थानीय लोगों ने इलाके में बढ़ते आवारा मवेशियों के आतंक पर नाराजगी जताई है और प्रशासन से मांग की है कि इन पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो।