Lucknow में Ansal कंपनी और 4 अन्य पर 43 लाख की ठगी का आरोप, FIR दर्ज

Lucknow: राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में जमीन के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां Ansal कंपनी और चार अन्य लोगों के खिलाफ 43 लाख रुपये की ठगी की FIR दर्ज की गई है। पीड़ितों का आरोप है कि उ

Lucknow: राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में जमीन के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां Ansal कंपनी और चार अन्य लोगों के खिलाफ 43 लाख रुपये की ठगी की FIR दर्ज की गई है। पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें प्लॉट दिलाने के नाम पर पैसे लिए गए, लेकिन बाद में कागजों में गड़बड़ी पाई गई।

मामले की जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ के निवासी भूपेंद्र वीर सिंह और पश्चिम बंगाल के नितिन नरसाड़िया ने यह शिकायत दर्ज कराई है। भूपेंद्र वीर सिंह ने डॉ. नारायण प्रसाद और उनकी पत्नी रेनू से Ansal कंपनी के जरिए 25 लाख रुपये में एक प्लॉट खरीदा था। वहीं, नितिन नरसाड़िया ने नितिन अभिषेक से 18 लाख रुपये में प्लॉट लिया था।

खरीद के बाद जब पीड़ितों को पता चला कि Ansal कंपनी के NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) के बिना प्लॉट बेचना मुमकिन नहीं है, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। आरोप है कि Ansal कंपनी के मालिकों ने कंसोर्टियम कंपनी के कृष्णा आजाद, आदेश कुमार, विजय और श्रवण कुमार के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज बनाए और जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। जब पीड़ितों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें धमकाया।

सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।