Lucknow में व्यापारी के घर बदमाशों का धावा, परिवार को लहूलुहान कर नकदी और जेवर लूटे

Lucknow: राजधानी के इंदिरानगर इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। अमराई गांव में देर रात तीन लुटेरों ने एक परचून दुकानदार के घर में घुसकर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार और उनके परिवार पर जानलेवा हमला कर द

Lucknow: राजधानी के इंदिरानगर इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। अमराई गांव में देर रात तीन लुटेरों ने एक परचून दुकानदार के घर में घुसकर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार और उनके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसके बाद वे नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए।

यह घटना शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे की है जब पूरा परिवार सो रहा था। बदमाशों ने किराना व्यवसायी उमेश चंद्र (55), उनकी पत्नी शांति और बेटी सीमा पर लोहे की रॉड और तमंचे की बट से हमला किया। हमले में तीनों के सिर फूट गए और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल परिवार के सदस्यों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही इंदिरानगर इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह और एडीजीपी ईस्ट अमोल मुरकुट मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

एडीजीपी ईस्ट अमोल मुरकुट ने पुष्टि की है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। पुलिस अब लूट की गई रकम और जेवरों का सटीक आकलन कर रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी उन्हें मौके पर पहुंचने में काफी देरी हुई।