Lucknow में क्लास मॉनिटर ने नर्सरी के छात्र को बेरहमी से पीटा, चेहरे पर आईं गंभीर चोटें, CCTV में कैद हुई घटना

Lucknow: राजधानी के वृंदावन योजना इलाके में स्थित ALS Academy स्कूल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छह साल की क्लास मॉनिटर छात्रा ने नर्सरी में पढ़ने वाले पांच साल के बच्चे की करीब 10 से 12 मिनट तक बेरह

Lucknow: राजधानी के वृंदावन योजना इलाके में स्थित ALS Academy स्कूल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छह साल की क्लास मॉनिटर छात्रा ने नर्सरी में पढ़ने वाले पांच साल के बच्चे की करीब 10 से 12 मिनट तक बेरहमी से पिटाई की। इस घटना के बाद बच्चे के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए PGI ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

यह पूरी घटना बुधवार 16 जुलाई 2026 को हुई। बताया गया कि जब टीचर क्लास से बाहर गई थीं, तब मॉनिटर छात्रा ने पहले कुछ बच्चों को थप्पड़ मारे और फिर पीड़ित छात्र को निशाना बनाया। CCTV फुटेज में देखा गया कि छात्रा ने बच्चे को लगातार थप्पड़ मारे, उसके बाल पकड़कर घसीटा और जमीन पर पटका। जब बच्चा डरकर दरवाजे की तरफ भागा, तो मॉनिटर ने दरवाजा बंद कर दिया और दोबारा उसकी पिटाई शुरू कर दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित बच्चे के पिता बृजेंद्र कुमार ने स्कूल प्रशासन से शिकायत की और डर के कारण अपने बच्चे का नाम स्कूल से कटवा लिया। स्कूल की प्रधानाचार्य आशा सिंह बिष्ट ने CCTV फुटेज देखने के बाद मारपीट करने वाली छात्रा को स्कूल से निकाल दिया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने इस मामले पर हैरानी जताई है और स्कूल से जवाब मांगा है कि आखिर एक छोटी बच्ची ने ऐसा कदम क्यों उठाया। वहीं वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. देवाशीष शुक्ला ने इस घटना को बच्चों की परवरिश और डिजिटल गतिविधियों से जोड़कर देखा है। उन्होंने बताया कि हिंसक गेम और वीडियो का बच्चों के व्यवहार पर बहुत बुरा असर पड़ता है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है और मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में काफी चर्चा है।