Lucknow में नाबालिग से गैंगरेप, 12 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बलेनो कार सीज
Lucknow: राजधानी के अलीगंज इलाके में एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए घटना के 12 घंटे के भीतर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने
Lucknow: राजधानी के अलीगंज इलाके में एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए घटना के 12 घंटे के भीतर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बलेनो कार को भी जब्त कर लिया है।
यह घटना सोमवार देर शाम की है। मंगलवार को पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद अलीगंज थाने में पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए त्रिवेणी नगर-3 के रहने वाले छोटू उर्फ जतिन बाजपेई (32 वर्ष) और दीपक उर्फ शिवम शुक्ला (33 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस मामले में एक तीसरा आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
अलीगंज इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की लिखित तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है और उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच में यह बात भी सामने आई है कि पीड़िता कुछ महीने पहले आरोपी छोटू के घर किराये पर रहती थी। उस दौरान उनके बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पीड़िता और उसके परिवार ने वह मकान छोड़ दिया था।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उन पर जुआ अधिनियम सहित अन्य मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस टीम घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है और न्यायालय में बयानों की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।