Lucknow में किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, 3 युवक गिरफ्तार; कार भी जब्त
Lucknow: राजधानी के अलीगंज इलाके में एक 15-16 साल की किशोरी के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। तीन युवकों ने किशोरी को अगवा किया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, साथ ही उसे बेरहमी से पीटा भी। पुलिस ने इस मामले में त्व
Lucknow: राजधानी के अलीगंज इलाके में एक 15-16 साल की किशोरी के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। तीन युवकों ने किशोरी को अगवा किया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, साथ ही उसे बेरहमी से पीटा भी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना सोमवार शाम को अलीगंज क्षेत्र में हुई थी। पीड़िता ने देर रात पुलिस स्टेशन पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों की पहचान जतिन बाजपेई उर्फ छोटू (32 वर्ष) और दीपक उर्फ शिवम शुक्ला (33 वर्ष) के रूप में हुई है। ये दोनों अलीगंज के त्रिवेणीनगर-3 के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जांच में यह भी पता चला है कि इन आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उन पर जुआ अधिनियम समेत अन्य मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने इस वारदात में इस्तेमाल की गई मारुति बलेनो कार (UP 32 BK 8317) को भी जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी ध्रुव कुमार के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और सक्षम अधिकारी के सामने उसका बयान दर्ज किया जा रहा है। अलीगंज पुलिस अब फॉरेंसिक और वैज्ञानिक सबूत जुटाने में लगी है ताकि आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।