Lucknow में खौफनाक वारदात, चोरी के शक में नौकरानी को 10 दिन तक जंजीर से बांधकर पीटा
Lucknow: राजधानी के अलीगंज इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक घर में काम करने वाली महिला को उसकी मालकिन ने 10 दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस पूरी घटना का पता तब चला जब
Lucknow: राजधानी के अलीगंज इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक घर में काम करने वाली महिला को उसकी मालकिन ने 10 दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस पूरी घटना का पता तब चला जब घर के रसोइया ने हिम्मत दिखाते हुए महिला को वहां से छुड़ाया।
पीड़ित महिला तीन महीने के बच्चे की माँ है। उसने आरोप लगाया है कि घर में चोरी हुई थी और उस पर चोरी का झूठा इल्जाम लगाया गया। इसी शक के चलते उसे जंजीरों से बांधकर रखा गया और लगातार पीटा गया। महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसे इस तरह कैद कर रखा गया था कि वह किसी को मदद के लिए पुकार भी नहीं सकती थी।
यह घटना अलीगंज क्षेत्र की है जहाँ घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का यह गंभीर मामला सामने आया है। फिलहाल रसोइया की मदद से महिला की जान बची है और इस मामले में आगे की कार्रवाई की बात कही गई है।