Lucknow में भीषण आग से 15 की मौत, नक्शे में था एक मंजिल का घर पर खड़ी कर दी 4 मंजिला इमारत

Lucknow/Aliganj : राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें ज्यादातर छात्र और युवा कलाकार थे। आग इतनी भयानक थी कि लोग अपनी

Lucknow/Aliganj : राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें ज्यादातर छात्र और युवा कलाकार थे। आग इतनी भयानक थी कि लोग अपनी जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदने को मजबूर हो गए।

घटना अलीगंज के पुरानिया/सेक्टर डी इलाके के उषा मेहता मार्ग की है। यहाँ एक एनीमेशन कोचिंग सेंटर, पेट क्लिनिक और कंप्यूटर लाइब्रेरी चलती थी। बताया जा रहा है कि आग दोपहर करीब 3 बजे लगी। बिल्डिंग का मुख्य गेट थंब इंप्रेशन लॉक से बंद था, जो आग लगते ही लॉक हो गया और लोग अंदर ही फंस गए। बचाव दल को अंदर घुसने के लिए बगल की छत से दीवार तोड़कर रास्ता बनाना पड़ा। एक चश्मदीद अमन का कहना है कि इमरजेंसी सर्विस आने में करीब 15 मिनट की देरी हुई, जिससे नुकसान बढ़ गया।

जांच में बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिल्डिंग के मालिक VP Shukla ने सिर्फ एक मंजिल के आवासीय घर का नक्शा पास कराया था, लेकिन वहां चार मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग खड़ी कर दी। इस पूरी बिल्डिंग के पास न तो फायर NOC था और न ही बिल्डिंग सेफ्टी सर्टिफिकेट। अधिकारियों का कहना है कि मालिक ने कभी फायर NOC के लिए आवेदन ही नहीं किया। संभव है कि उन्होंने 15 मीटर से कम ऊंचाई वाले नियमों का फायदा उठाने की कोशिश की हो।

हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मृतकों के लिए 2 लाख और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की मदद दी है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

KGMU के ट्रॉमा सेंटर के मुताबिक 21-22 लोग भर्ती हुए थे, जिनमें से 15 की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले की हाई लेवल जांच के आदेश दिए हैं। यूपी पुलिस के DGP राजीव कृष्णा और गृह सचिव संजय प्रसाद को इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।