Lucknow में अलीगंज अग्निकांड की बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर, आज LDA करेगा नाप-जोख
Lucknow: अलीगंज अग्निकांड से जुड़ी अवैध इमारत को गिराने के लिए दिया गया 15 दिन का समय शनिवार को खत्म हो रहा है। Lucknow Development Authority (LDA) आज 25 जुलाई को मौके पर जाकर निरीक्षण करेगा। अधिकारी यह देखेंगे कि मालिक
Lucknow: अलीगंज अग्निकांड से जुड़ी अवैध इमारत को गिराने के लिए दिया गया 15 दिन का समय शनिवार को खत्म हो रहा है। Lucknow Development Authority (LDA) आज 25 जुलाई को मौके पर जाकर निरीक्षण करेगा। अधिकारी यह देखेंगे कि मालिक ने अब तक कितना अवैध हिस्सा हटाया है, जिसके बाद नई रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
LDA की कोर्ट ने 10 जुलाई 2026 को इस इमारत के अवैध हिस्से को हटाने का आदेश दिया था और इसके लिए 15 दिन की मोहलत दी थी। इस आदेश के बाद बिल्डिंग मालिक ने 20 जुलाई से खुद ही ऊपरी हिस्से को गिराना शुरू कर दिया था। फिलहाल मजदूरों की मदद से काम चल रहा है और सुरक्षा के लिए बिल्डिंग को ग्रीन नेट से ढका गया है।
LDA सचिव Vivek Srivastava ने बताया कि यह निर्माण बिना किसी मंजूरी के व्यावसायिक काम के लिए किया गया था, इसलिए इसे अवैध घोषित किया गया। जोनल ऑफिसर Madhavesh Kumar ने साफ किया है कि अगर 25 जुलाई तक पूरा अवैध हिस्सा नहीं हटा, तो LDA खुद बुलडोजर चलाकर इसे ध्वस्त करेगा। साथ ही, बारिश के मौसम को देखते हुए सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
LDA उपाध्यक्ष Prathamesh Kumar के मुताबिक, विभाग पूरी तरह तैयार है। अगर प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी, तो इस तोड़फोड़ में आने वाला सारा खर्च बिल्डिंग मालिक से ही वसूला जाएगा। इस मामले में बिल्डिंग मालिक वीरेंद्र शुक्ला फिलहाल जेल में हैं। इससे पहले 23 जून को नोटिस जारी कर निर्माण के कागजात मांगे गए थे, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की जा रही है।