Lucknow के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 14 छात्रों की मौत, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करेंगे सीएम योगी
Lucknow: राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ उषा मेहता मार्ग पर स्थित एक तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग के कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 11 से 14 लोगों की मौत की खबर ह
Lucknow: राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ उषा मेहता मार्ग पर स्थित एक तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग के कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 11 से 14 लोगों की मौत की खबर है और कई छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। आग इतनी भयानक थी कि कुछ छात्र अपनी जान बचाने के लिए बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों से कूद गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अलीगढ़ की अपनी यात्रा रद्द कर सीधे घटनास्थल पर जाने का फैसला किया है। सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस लापरवाही के लिए जो भी जिम्मेदार होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज और राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तैनात किया है।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए 14 फायर टेंडर और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया। धुएं के कारण अंदर जाना मुश्किल था, इसलिए फायर ब्रिगेड की टीम ने दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरा-दर-कमरा तलाशी ली। घायलों को इलाज के लिए KGMU ट्रॉमा सेंटर और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। जिस बिल्डिंग में यह हादसा हुआ, वहां ग्राउंड फ्लोर पर एक पेट शॉप थी और ऊपर की मंजिलों पर एनिमेशन और गेमिंग सेंटर संचालित था।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग किसी शॉर्ट सर्किट या चिंगारी की वजह से लगी हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि बिल्डिंग में फायर सेफ्टी नियमों का पालन किया गया था या नहीं और वहां इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था थी या नहीं। इस पूरी कार्रवाई के दौरान एक बिल्ली को भी सुरक्षित बचा लिया गया।