Lucknow में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मोबाइल पर चाचा का फोन आने से हुई पहचान

Lucknow: राजधानी लखनऊ के आलमबाग इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ रेलवे कॉलोनी के श्रम विहार मवैया में सोमवार शाम एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय

Lucknow: राजधानी लखनऊ के आलमबाग इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ रेलवे कॉलोनी के श्रम विहार मवैया में सोमवार शाम एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआत में युवक की पहचान नहीं हो पा रही थी, लेकिन तभी मृतक के मोबाइल पर उसके चाचा का फोन आया जिससे उसकी पहचान हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।