Lucknow में जूस पीने निकले किशोर को किडनैप करने की कोशिश, दांत काटकर चंगुल से भागा लड़का
Lucknow: राजधानी के आलमबाग इलाके में एक किशोर का अपहरण करने की कोशिश की गई। यह घटना तब हुई जब लड़का जूस पीने के लिए घर से बाहर निकला था। दो बाइक सवार बदमाशों ने उसे जबरन उठाने का प्रयास किया, लेकिन लड़के ने हिम्मत दिखाते
Lucknow: राजधानी के आलमबाग इलाके में एक किशोर का अपहरण करने की कोशिश की गई। यह घटना तब हुई जब लड़का जूस पीने के लिए घर से बाहर निकला था। दो बाइक सवार बदमाशों ने उसे जबरन उठाने का प्रयास किया, लेकिन लड़के ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी जान बचाई।
पीड़ित किशोर ने बताया कि दो युवक बाइक पर आए और पहले उससे उसका नाम, पता और परिवार के बारे में जानकारी ली। कुछ मिनट बाद वे लोग दोबारा लौटे और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान लड़के ने बदमाशों को दांतों से काट लिया, जिससे वह उनके चंगुल से छूटकर भागने में सफल रहा।
इस घटना के दो दिन बाद मामले की शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात बाइक सवार युवकों की तलाश कर रही है।