Lucknow में 18वें सपादलक्ष रुद्राभिषेक का आयोजन, ऋषिकेश से लाए गए 540 लीटर गंगाजल और तीन क्विंटल दूध से हुआ अभिषेक

Lucknow: श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही राजधानी लखनऊ का माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया है। गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान में 18वें सपादलक्ष रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में

Lucknow: श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही राजधानी लखनऊ का माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया है। गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान में 18वें सपादलक्ष रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा मैदान हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

इस विशेष अनुष्ठान के लिए ऋषिकेश से 540 लीटर गंगाजल लाया गया था। इसके साथ ही तीन क्विंटल गाय के दूध का उपयोग कर भगवान शिव का अभिषेक किया गया। पूरा आयोजन वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच संपन्न हुआ, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया।