Lucknow एयरपोर्ट पर निजी गाड़ियों से कमर्शियल काम करने वालों पर गिरी गाज, 39 वाहनों के चालान और 2 सीज
Lucknow: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निजी वाहनों को टैक्सी की तरह चलाने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को चलाए गए एक विशेष अभियान के पहले दिन ही बड़ी संख्या में गाड़ियों
Lucknow: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निजी वाहनों को टैक्सी की तरह चलाने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को चलाए गए एक विशेष अभियान के पहले दिन ही बड़ी संख्या में गाड़ियों के चालान काटे गए। विभाग ने साफ कर दिया है कि बिना परमिट के व्यावसायिक काम करने वाली गाड़ियों को अब बख्शा नहीं जाएगा।
परिवहन विभाग ने यह दो दिवसीय अभियान 16 जून 2026 को शुरू किया। पहले दिन सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक चली इस कार्रवाई में कुल 39 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 2 वाहनों को मौके पर ही सीज कर लिया गया। इनमें से 11 गाड़ियां ऐसी थीं जिन्हें निजी नंबर होने के बावजूद कमर्शियल इस्तेमाल किया जा रहा था। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व लखनऊ मंडल आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडे, पीटीओ हरदोई खेमानंद पांडेय और पीटीओ रायबरेली विक्रांत सिंह ने किया।
लखनऊ मंडल आरटीओ प्रभात पांडे ने बताया कि जिन वाहनों को जब्त किया गया है, उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद संबंधित पंजीकरण अधिकारियों के जरिए उन्हें नियमों के मुताबिक व्यावसायिक वाहनों में बदलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विभाग ने वाहन मालिकों को यह विकल्प भी दिया है कि वे 2.5% एकमुश्त टैक्स का अंतर जमा करके और जरूरी परमिट लेकर अपनी निजी गाड़ी को कानूनी तौर पर कमर्शियल में बदल सकते हैं। इससे वे बिना किसी डर के व्यावसायिक संचालन कर पाएंगे।