Lucknow Airport से कम होंगी उड़ानें, गोवा और नवी मुंबई समेत 11 शहरों के लिए यात्रा होगी मुश्किल

UP/Lucknow: लखनऊ एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। आने वाले समय में यहां से कई शहरों के लिए उड़ानों की संख्या कम होने जा रही है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और हवाई ईंधन (ATF) की बढ़ती कीमतों क

UP/Lucknow: लखनऊ एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। आने वाले समय में यहां से कई शहरों के लिए उड़ानों की संख्या कम होने जा रही है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और हवाई ईंधन (ATF) की बढ़ती कीमतों की वजह से एयरलाइन कंपनियों ने यह फैसला लिया है।

एयरलाइंस का कहना है कि परिचालन लागत बढ़ गई है और कई रूटों पर यात्रियों की संख्या भी कम हुई है। इस वजह से अब 11 शहरों के लिए उड़ानों की फ्रीक्वेंसी घटाई जाएगी। इसमें गोवा, नवी मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, पटना, बेंगलुरु, रांची, देहरादून, जयपुर, अहमदाबाद और चेन्नई जैसे बड़े शहर शामिल हैं।

लखनऊ एयरपोर्ट से रोजाना करीब 140 विमान उड़ान भरते हैं। सबसे ज्यादा असर उन रूट्स पर पड़ेगा जहां केवल एक सीधी फ्लाइट चलती है, जैसे नवी मुंबई और अहमदाबाद। ऐसी स्थिति में सीधी सेवाएं पूरी तरह बंद हो सकती हैं और लोगों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स का सहारा लेना पड़ेगा।

इंडिगो एयरलाइन भी देश भर में अपनी 300 उड़ानों को कम करने की तैयारी में है, जिसका सीधा असर लखनऊ पर भी पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक इंडिगो जुलाई में गोवा की उड़ान बंद कर सकती है और दिल्ली व मुंबई के फेरे कम कर सकती है। हालांकि, कंपनी जुलाई से लखनऊ और नोएडा के बीच चार नई उड़ानें शुरू करने जा रही है, जिससे दिल्ली की उड़ानों में कटौती करना आसान होगा।

एयरलाइन कंपनियों ने उन रूट्स की लिस्ट बनाना शुरू कर दिया है जहां कटौती करनी है। हालांकि, DGCA या एयरपोर्ट अथॉरिटीज की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन एयरपोर्ट सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है।