Lucknow एयरपोर्ट बना देश का पहला ‘ईट राइट कैंपस’, FSSAI ने दिया 3-स्टार रेटिंग का सम्मान

Lucknow: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) से ‘ईट राइट कैंपस’ का सर्टिफिकेट पाने वाला देश का पहला हवाई अड्डा बन गया है। ए

Lucknow: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) से ‘ईट राइट कैंपस’ का सर्टिफिकेट पाने वाला देश का पहला हवाई अड्डा बन गया है। एयरपोर्ट को उसकी फूड सेफ्टी और साफ-सफाई के मानकों के लिए 3-स्टार रेटिंग मिली है।

इस प्रमाणन की जानकारी 29 जून 2026 को सामने आई। लखनऊ एयरपोर्ट का संचालन अडानी समूह की कंपनी लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (LIAL) द्वारा किया जाता है। FSSAI की ‘ईट राइट कैंपस’ पहल का मुख्य मकसद स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों और कार्यस्थलों जैसे परिसरों में सुरक्षित, सेहतमंद और टिकाऊ भोजन को बढ़ावा देना है।

इस सम्मान को पाने के लिए एयरपोर्ट का मूल्यांकन पांच अलग-अलग पैमानों पर किया गया। इसमें खाने की सुरक्षा और स्वच्छता का पालन, हेल्दी डाइट, खाने की बर्बादी का मैनेजमेंट, स्थानीय और मौसमी भोजन को बढ़ावा देना और लोगों के बीच हेल्दी डाइट के प्रति जागरूकता फैलाना शामिल था।

FSSAI की रेटिंग प्रणाली में 1 से 5 स्टार तक की रेटिंग दी जाती है। लखनऊ एयरपोर्ट को मिली 3-स्टार रेटिंग का मतलब है कि यहाँ नियमों का संतोषजनक और अच्छा पालन हो रहा है। यह रेटिंग उन परिसरों को मिलती है जिनका कुल स्कोर 100 में से 65 या उससे ज्यादा होता है। इस सर्टिफिकेट के लिए यह जरूरी था कि एयरपोर्ट के पास वैध FSSAI लाइसेंस हो और भोजन संभालने वाले सभी कर्मचारी, चाहे वे कंपनी के हों या बाहरी वेंडर, नियमों का पालन करें।