Lucknow Airport पर दुबई से आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, विमान से टकराया पक्षी

Lucknow: शनिवार सुबह चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय हड़कंप मच गया जब दुबई से आ रही एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह घटना उस वक्त हुई जब हवा में एक पक्षी विमान से टकरा गया। पायलट ने सूझबूझ

Lucknow: शनिवार सुबह चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय हड़कंप मच गया जब दुबई से आ रही एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह घटना उस वक्त हुई जब हवा में एक पक्षी विमान से टकरा गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बचाते हुए विमान को रनवे पर उतारा।

यह फ्लाइट FlyDubai की थी जिसका नंबर FD-443 (या FZ-443) था। विमान में कुल 163 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे। फ्लाइट का समय सुबह 6:30 से 6:35 के बीच था लेकिन बर्ड हिट की वजह से इसे सुबह करीब 7:13 बजे आपातकालीन स्थिति में लैंड कराया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं।

बर्ड हिट के बाद नियमों के मुताबिक विमान को तुरंत पार्किंग बे में ले जाया गया। DGCA के नियमों के अनुसार किसी भी विमान को तकनीकी जांच के बिना दोबारा उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिलती है। फिलहाल एयरलाइन के इंजीनियर इंजन और अन्य जरूरी हिस्सों की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि पक्षी की टक्कर से कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ है।

इस घटना का असर लखनऊ से दुबई जाने वाली वापसी फ्लाइट FD-444 पर भी पड़ा। सुबह 7:35 बजे रवाना होने वाली यह उड़ान तकनीकी जांच के चलते रोक दी गई। इस वजह से कई यात्रियों को परेशानी हुई, जिनमें से कुछ ने अपने टिकट रद्द करा दिए हैं और कुछ लोग उड़ान शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों ने साफ किया है कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे ऊपर है और पूरी जांच के बाद ही विमान को फिटनेस सर्टिफिकेट दिया जाएगा।