Lucknow एयरपोर्ट पर बम की अफवाह फैलाने वाला शख्स कानपुर से गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों में मचा था हड़कंप
UP/Lucknow: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम होने की झूठी खबर फैलाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है. इस कॉल के बाद एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था और सुरक्षा एजेंस
UP/Lucknow: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम होने की झूठी खबर फैलाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है. इस कॉल के बाद एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह चौकन्ना हो गई थीं. आरोपी की पहचान कानपुर के बिधूना इलाके के रहने वाले श्याम सुंदर के रूप में हुई है.
यह पूरी घटना शुक्रवार रात की है जब रात करीब 11:45 बजे डायल-112 पर एक मोबाइल नंबर से फोन आया और एयरपोर्ट पर बम होने का दावा किया गया. सूचना मिलते ही सरोजिनीनगर थाना पुलिस, CISF, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं. रात 12 बजे से 1 बजे तक एयरपोर्ट परिसर, कार्गो टर्मिनल और सभी प्रवेश द्वारों की सघन तलाशी ली गई, लेकिन जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.
एयरपोर्ट की बम धमकी मूल्यांकन समिति (BTAC) ने जब पूरे मामले की जांच की, तो पता चला कि यह कॉल फर्जी था. इसके बाद उप निरीक्षक निशु चौधरी की तहरीर पर मोबाइल नंबर के आधार पर मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए आरोपी का पता लगाया और रविवार, 26 जुलाई 2026 को उसे कानपुर के जयसिंहपुर (बिधूना) से हिरासत में ले लिया.
पुलिस अब 30 साल के आरोपी श्याम सुंदर से पूछताछ कर रही है कि उसने इस तरह की झूठी सूचना क्यों दी और इसके पीछे उसका क्या मकसद था. फिलहाल एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके.