Lucknow एयरपोर्ट पर बम की झूठी खबर से हड़कंप, कानपुर से दबोचा गया फोन करने वाला श्याम सुंदर

Lucknow: चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम होने की झूठी खबर फैलाकर हड़कंप मचाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कानपुर निवासी श्याम सुंदर के रूप में हुई है। इस फर्जी कॉल की वजह से एयरपो

Lucknow: चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम होने की झूठी खबर फैलाकर हड़कंप मचाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कानपुर निवासी श्याम सुंदर के रूप में हुई है। इस फर्जी कॉल की वजह से एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी अफरा-तफरी मच गई थी।

घटना शुक्रवार, 25 जुलाई 2026 की रात करीब 11:45 बजे की है, जब डायल-112 पर एक फोन आया और एयरपोर्ट पर बम होने का दावा किया गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। शनिवार रात 12:10 बजे से 1:05 बजे तक पूरे एयरपोर्ट परिसर, कार्गो टर्मिनल और एंट्री गेट्स की सघन तलाशी ली गई। इस ऑपरेशन में CISF के साथ-साथ बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और फायर ब्रिगेड की टीमें शामिल थीं। एयरपोर्ट की बम धमकी मूल्यांकन समिति (BTAC) ने भी पूरी जांच की निगरानी की।

करीब एक घंटे तक चले इस सर्च ऑपरेशन में किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला, जिसके बाद इस कॉल को फर्जी माना गया। रविवार सुबह 11 बजे सरोजनीनगर थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर NCR दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को ट्रैक किया और रविवार सुबह ही कानपुर के बिधूना क्षेत्र के जयसिंहपुर से 30 वर्षीय श्याम सुंदर को गिरफ्तार कर लिया। वह राज किशोर का पुत्र है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने इस तरह की फर्जी कॉल क्यों की थी। एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।