Lucknow Airport पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट रद्द, दिल्ली जाने वाले 136 यात्री हुए परेशान
Lucknow: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट अचानक रद्द होने से हंगामा मच गया। दोपहर 2 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट IX 2173 को शाम 4:30 बजे रद्द किया गया,
Lucknow: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट अचानक रद्द होने से हंगामा मच गया। दोपहर 2 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट IX 2173 को शाम 4:30 बजे रद्द किया गया, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इस उड़ान में कुल 136 यात्री सवार थे जो दिल्ली जाने का इंतजार कर रहे थे। एयरलाइंस प्रबंधन ने फ्लाइट रद्द करने का कोई साफ कारण नहीं बताया, जिससे यात्रियों का गुस्सा बढ़ गया। कई यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट्स भी छूट गईं, जिससे उनकी यात्रा पूरी तरह प्रभावित हुई।
परेशान यात्रियों ने एयरलाइन अधिकारियों से वैकल्पिक व्यवस्था करने या टिकट का रिफंड देने की मांग की। हवाई अड्डे पर स्थिति तनावपूर्ण होते देख सुरक्षाकर्मियों और एयरलाइंस के अधिकारियों को बीच-बचाव करना पड़ा और यात्रियों को समझाने की कोशिश की गई।