Lucknow Airport पर हंगामा, Air India Express की दिल्ली फ्लाइट रद्द होने से 136 यात्री परेशान
Lucknow: चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लखनऊ से दिल्ली जाने वाली Air India Express की फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई। इस वजह से 136 यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना
Lucknow: चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लखनऊ से दिल्ली जाने वाली Air India Express की फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई। इस वजह से 136 यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और उन्होंने एयरपोर्ट परिसर में जमकर हंगामा किया।
जानकारी के मुताबिक, उड़ान संख्या IX 2173 को दोपहर 2:00 बजे उड़ान भरना था। यात्री बोर्डिंग का इंतजार कर रहे थे, लेकिन एयरलाइंस प्रबंधन ने शाम 4:30 बजे जाकर आधिकारिक तौर पर फ्लाइट रद्द करने की सूचना दी। यात्रियों का आरोप है कि उन्हें देरी का कोई ठोस कारण नहीं बताया गया, जिससे कई लोगों की आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट्स भी छूट गईं।
हंगामे की स्थिति को देखते हुए हवाई अड्डे के सुरक्षाकर्मियों और एयरलाइंस के अधिकारियों को बीच-बचाव करना पड़ा, जिसके बाद यात्रियों को शांत कराया गया। नाराज यात्रियों ने एयरलाइन से वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करने या टिकट का रिफंड देने की मांग की।
वहीं, Air India ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करने की अफवाहों को पहले ही खारिज कर दिया था। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर स्पष्ट किया कि जून और अगस्त 2026 के बीच कुछ उड़ानों में परिचालन संबंधी बाधाओं, हवाई क्षेत्र के प्रतिबंधों और बढ़ती लागत के कारण बदलाव किए गए हैं।