Lucknow में आगरा एक्सप्रेस-वे पर कार पलटी, हादसे में 3 लोग घायल
Lucknow: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां एक अनियंत्रित कार पलटने से तीन लोग घायल हो गए। यह घटना लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के पास हुई। कार लखनऊ से आगरा की तरफ जा रही थी तभी अचानक संतु
Lucknow: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां एक अनियंत्रित कार पलटने से तीन लोग घायल हो गए। यह घटना लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के पास हुई। कार लखनऊ से आगरा की तरफ जा रही थी तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पलट गई।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और कार में फंसे तीनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में मारुति सुजुकी अर्टिगा कार का इस्तेमाल हो रहा था।