Lucknow में प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और PCS अफसरों के तबादले, देख लीजिए पूरी लिस्ट

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उसके आस-पास के इलाकों में तैनात कई बड़े अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी Vishakh G. Iyer ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल का मुख्य मकसद सर

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उसके आस-पास के इलाकों में तैनात कई बड़े अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी Vishakh G. Iyer ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल का मुख्य मकसद सरकारी कामकाज की रफ्तार बढ़ाना और जनता की शिकायतों का जल्द निपटारा करना है।

इस बदलाव में कई नए PCS अधिकारियों को राजधानी में तैनात किया गया है और अलग-अलग तहसीलों में जिम्मेदारियां बांटी गई हैं। प्रशासन का मानना है कि इससे राजस्व प्रणाली और अधिक प्रभावी होगी।

अधिकारी का नाम नया पद/तैनाती पिछली तैनाती
Sahil Singh SDM Sadar, Lucknow SDM Bakshi Ka Talab (BKT)
Manoj Singh SDM Malihabad SDM Sadar
Abhishek Singh SDM Sarojininagar Prayagraj
Akash Singh SDM Mohanlalganj Kaushambi
Akash Singh SDM Bakshi Ka Talab (BKT) Nagar Nigam
Ankit Shukla ACM-5 SDM Sarojininagar
Ramdev ACM-1 –
Pradeep Kumar ACM-3 –

यह फेरबदल ऐसे समय में हुआ है जब पिछले कुछ दिनों में सरकार ने कई बड़े बदलाव किए हैं। 17 जुलाई को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में Mohammed Mustaq को नया DCP बनाया गया था। इससे पहले 13 जुलाई को राज्य स्तर पर 182 PCS अधिकारियों और 10 जुलाई को 20 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले किए गए थे।