Lucknow के अचरामऊ में बदहाल रास्ते, कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान, मरम्मत की मांग
Lucknow: बक्शी का तालाब विकासखंड के ग्राम पंचायत अचरामऊ और नया पुरवा के ग्रामीण इन दिनों सड़कों की खस्ता हालत से जूझ रहे हैं। मुख्य रास्तों पर भारी जलभराव और कीचड़ होने की वजह से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
Lucknow: बक्शी का तालाब विकासखंड के ग्राम पंचायत अचरामऊ और नया पुरवा के ग्रामीण इन दिनों सड़कों की खस्ता हालत से जूझ रहे हैं। मुख्य रास्तों पर भारी जलभराव और कीचड़ होने की वजह से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें इस कीचड़ के बीच से गुजरकर जाना पड़ता है।
गांव के मुख्य रास्तों पर पहले से खड़ंजा लगा हुआ है, लेकिन लंबे समय से इसकी कोई मरम्मत नहीं कराई गई है। साथ ही इलाके में नालियों का निर्माण न होने के कारण पानी सड़कों पर ही जमा रहता है, जिससे रास्ते पूरी तरह बदहाल हो चुके हैं।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्तों पर राबिश (मलबा) डलवाकर उन्हें ठीक किया जाए ताकि कीचड़ से राहत मिल सके और आवाजाही सामान्य हो सके।