Lucknow में आचार्य रामदेव लाल ‘विभोर’ की 90वीं जयंती मनाई गई, साहित्यकारों को मिला सम्मान
Lucknow: राजधानी लखनऊ में मशहूर साहित्यकार आचार्य रामदेव लाल ‘विभोर’ की 90वीं जयंती के मौके पर एक खास कार्यक्रम हुआ। काव्य कला संगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के कई साहित्य प्रेमी और लेखक जुटे। इस दौर
Lucknow: राजधानी लखनऊ में मशहूर साहित्यकार आचार्य रामदेव लाल ‘विभोर’ की 90वीं जयंती के मौके पर एक खास कार्यक्रम हुआ। काव्य कला संगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के कई साहित्य प्रेमी और लेखक जुटे। इस दौरान उनके जीवन और साहित्य पर विस्तार से चर्चा की गई।
यह आयोजन 8 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे UP Press Club में किया गया था। कार्यक्रम में कवियों ने काव्य पाठ किया और आचार्य रामदेव लाल ‘विभोर’ के लेखन की खूबियों पर बात की। इस मौके पर साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने वाले लेखकों को ‘आचार्य रामदेव लाल विभोर स्मृति सम्मान’ देकर सम्मानित किया गया।