London के Heathrow एयरपोर्ट पर हादसा, Boeing विमान की मरम्मत के दौरान इंजीनियर की मौत
World : लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें वर्जिन अटलांटिक के 23 साल के विमान इंजीनियर जॉर्जी बक्सटन की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वह बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के मेंटेनेंस का काम कर रहे थे। ज
World : लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें वर्जिन अटलांटिक के 23 साल के विमान इंजीनियर जॉर्जी बक्सटन की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वह बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के मेंटेनेंस का काम कर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, जॉर्जी बक्सटन विमान के फ्यूल टैंक के पास मेंटेनेंस टेस्ट और चेकिंग कर रहे थे, तभी अचानक भारी मशीनरी उन पर गिर गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चार हफ्ते तक उन्हें आईसीयू में रखा गया और लाइफ सपोर्ट पर रखा गया। हालांकि, इलाज के बावजूद जुलाई 2026 की शुरुआत में उन्होंने दम तोड़ दिया।
जॉर्जी बक्सटन पिछले दो साल से वर्जिन अटलांटिक में विमान तकनीशियन के तौर पर काम कर रहे थे। इस घटना के बाद सुरक्षा कारणों से उस बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान को ग्राउंड कर दिया गया है और उसे सर्विस से हटा दिया गया है। अब तक यह विमान उड़ान नहीं भर पाया है।
वर्जिन अटलांटिक और बोइंग कंपनी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। वे संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि मशीनरी अचानक कैसे गिरी और इस हादसे की असली वजह क्या थी। वेस्ट लंदन कोरोनर्स कोर्ट में इस मौत की जांच के लिए इन्क्वेस्ट की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।