Lakhisarai में जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और कुदाल से हमला कर 8 लोग घायल

Lakhisarai: बिहार के लखीसराय जिले के गढ़ी बिशनपुर गांव में रविवार को जमीन के विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस मारपीट में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। विवाद इतना बढ़ गया कि लो

Lakhisarai: बिहार के लखीसराय जिले के गढ़ी बिशनपुर गांव में रविवार को जमीन के विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस मारपीट में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों ने एक दूसरे पर लाठी, डंडा और कुदाल से हमला कर दिया।

इस घटना में दोनों परिवारों से चार-चार लोग जख्मी हुए हैं, जिनमें पिता और पुत्र भी शामिल हैं। आनन-फानन के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया है कि फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति खतरे से बाहर है।