लखीसराय में निकाली गई साइकिल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति गीतों के साथ गांधी मैदान पहुंचे स्कूली बच्चे

लखीसराय: जिले में आजादी के जज्बे और राष्ट्रभक्ति के उत्साह के बीच एक विशेष साइकिल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों के छात्र शामिल हुए, जिन्होंने अपने साइकिलों पर तिरंगा लगाकर

लखीसराय: जिले में आजादी के जज्बे और राष्ट्रभक्ति के उत्साह के बीच एक विशेष साइकिल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों के छात्र शामिल हुए, जिन्होंने अपने साइकिलों पर तिरंगा लगाकर पूरे शहर में देशभक्ति का संदेश फैलाया।

यात्रा के दौरान स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लहरा रहे थे और देशभक्ति के गाने गा रहे थे। इस आयोजन से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। पूरी यात्रा अनुशासन के साथ आगे बढ़ी और अंत में सभी प्रतिभागी गांधी मैदान पहुंचे, जहां राष्ट्रगान के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ।