Kuwait में मिसाइल और ड्रोन हमले की कोशिश, सेना ने बीच हवा में ही किए ढेर

World : कुवैत की सेना ने देश पर हुए मिसाइल और ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक रोक दिया है। बुधवार, 8 जुलाई 2026 को देश के अलग-अलग हिस्सों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे लोग घबरा गए थे। हालांकि, सेना ने साफ किया है कि ये

World : कुवैत की सेना ने देश पर हुए मिसाइल और ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक रोक दिया है। बुधवार, 8 जुलाई 2026 को देश के अलग-अलग हिस्सों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे लोग घबरा गए थे। हालांकि, सेना ने साफ किया है कि ये धमाके दुश्मन के मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने की वजह से हुए थे।

कुवैत आर्मी के जनरल स्टाफ ने बयान जारी कर बताया कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने सक्रिय रूप से इन खतरों का सामना किया और उन्हें इंटरसेप्ट किया। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और शांत रहें। साथ ही लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा से जुड़ी आधिकारिक गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

यह पूरा मामला तब सामने आया जब अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमले किए थे, जिसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी थी। इस तनाव के बीच बहरीन में भी मिसाइल हमले की खबरें आईं और वहां एयर-रेड सायरन बजने लगे। फिलहाल कुवैत की सेना स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है ताकि किसी भी तरह के खतरे को समय रहते रोका जा सके।