Kuwait में अवैध गर्भपात कराने वाले मिस्र के डॉक्टर गिरफ्तार, घर से मिलीं प्रतिबंधित दवाइयां
World : कुवैत की पुलिस ने एक मिस्र के डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। उस पर पैसों के लिए अवैध तरीके से गर्भपात कराने और गर्भपात की दवाइयां सप्लाई करने का आरोप है। यह पूरी कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर एक स्टिंग ऑपरेशन क
World : कुवैत की पुलिस ने एक मिस्र के डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। उस पर पैसों के लिए अवैध तरीके से गर्भपात कराने और गर्भपात की दवाइयां सप्लाई करने का आरोप है। यह पूरी कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर एक स्टिंग ऑपरेशन के जरिए की गई।
कुवैत के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि आरोपी डॉक्टर को उसके प्राइवेट क्लिनिक से पकड़ा गया। जब पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, तो वहां से 49 गर्भपात की गोलियां और 115 साइकोट्रोपिक टैबलेट्स बरामद हुईं। आरोपी डॉक्टर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और बताया कि उसने इन दवाइयों को अवैध रास्तों से कुवैत के अंदर तस्करी कर मंगवाया था।
कुवैत में गर्भपात से जुड़े कानून बहुत सख्त हैं। यहां केवल उन्हीं मामलों में गर्भपात की अनुमति है जब मां की जान को खतरा हो या गर्भ में पल रहे बच्चे में गंभीर खराबी हो। इसके लिए तीन विशेषज्ञों और स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी जरूरी होती है।
कानून के मुताबिक, अवैध गर्भपात कराने वाले डॉक्टर को 3 से 15 साल तक की जेल हो सकती है। वहीं, अवैध तरीके से गर्भपात कराने वाली महिलाओं को 5 साल तक की जेल या 5,000 दीनार का जुर्माना भरना पड़ सकता है। दवाइयों की तस्करी और बिक्री के लिए 3 साल की जेल और 3,000 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। फिलहाल आरोपी डॉक्टर और जब्त किया गया सामान कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है।