Bihar के किशनगंज में आदित्य वर्मा ने NEET UG में लहराया परचम, ऑल इंडिया रैंकिंग में हासिल किया 614वां स्थान
Kishanganj: बिहार के ठाकुरगंज इलाके के रहने वाले छात्र आदित्य वर्मा ने NEET UG-2026 की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने 720 अंकों की परीक्षा में से 667 अंक प्राप्त किए हैं, जिससे उन्होंने ऑल इंडिया रैंकिंग
Kishanganj: बिहार के ठाकुरगंज इलाके के रहने वाले छात्र आदित्य वर्मा ने NEET UG-2026 की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने 720 अंकों की परीक्षा में से 667 अंक प्राप्त किए हैं, जिससे उन्होंने ऑल इंडिया रैंकिंग में 614वां स्थान पाया है।
आदित्य की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और शिक्षकों में काफी खुशी है। उनके शिक्षकों का कहना है कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और अनुशासन का नतीजा है। आदित्य के परिवार में शिक्षा को काफी महत्व दिया जाता है, जिसका असर उनकी पढ़ाई पर दिखा है।
आदित्य का सपना अब एक डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। उनकी इस कामयाबी से इलाके के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिल रही है।