Khagaria में किडनी मरीजों को बड़ी राहत, सदर और अनुमंडलीय अस्पताल में शुरू हुई डायलिसिस सुविधा
Bihar/Khagaria: खगड़िया जिले के किडनी मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। अब जिले के मरीजों को डायलिसिस के लिए दूर के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। जिले के सदर अस्पताल और गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा पूरी तरह
Bihar/Khagaria: खगड़िया जिले के किडनी मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। अब जिले के मरीजों को डायलिसिस के लिए दूर के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। जिले के सदर अस्पताल और गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा पूरी तरह शुरू कर दी गई है, जिससे सातों प्रखंडों के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में अब सदर खगड़िया, अलौली, चौथम और मंसी प्रखंड के मरीज डायलिसिस करा सकेंगे। वहीं, गोगरी, परबत्ता और बेलदौर प्रखंड के मरीजों के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध होगी। सदर अस्पताल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि किडनी फेल होने की स्थिति में डायलिसिस एक कृत्रिम प्रक्रिया है जो मरीजों के लिए जीवन रक्षक होती है।
यह पूरी सुविधा Nephro Health Services Limited के साथ हुए एक समझौते के तहत संचालित की जा रही है। सदर अस्पताल में मरीजों के लिए 12 डायलिसिस बेड लगाए गए हैं, जबकि गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में 3 बेड की सुविधा दी गई है। इस पहल से अब स्थानीय स्तर पर इलाज मिल सकेगा, जिससे मरीजों के समय और पैसे की बचत होगी और उन्हें लंबी यात्रा की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।