Khagaria में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Khagaria: बिहार के खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। शनिवार को दो अलग-अलग हादसों में गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बा
Khagaria: बिहार के खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। शनिवार को दो अलग-अलग हादसों में गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है।
पहली घटना कैथी गांव के पास की है, जहां 55 वर्षीय नरेश पासवान सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान एक ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत ज्यादा नाजुक होने के कारण उन्हें खगड़िया के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान नरेश पासवान की मौत हो गई।
इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया शशि भूषण कुमार, मोहन सिंह और पवन सिंह अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। चौथम पुलिस ने दोनों दुर्घटनाओं के मामलों में कानूनी प्रक्रिया पूरी की और शवों का पोस्टमार्टम कराया।