Kerala: केरल के कन्नूर में एक डेंटल कॉलेज छात्र की मौत के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने नोएडा से ‘Instant Funds’ नाम का फर्जी लोन ऐप चलाने वाले तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह प
Kerala: केरल के कन्नूर में एक डेंटल कॉलेज छात्र की मौत के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने नोएडा से ‘Instant Funds’ नाम का फर्जी लोन ऐप चलाने वाले तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला लोन के लिए मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा है, जिसने एक परिवार को उजाड़ दिया।
कौन हैं गिरफ्तार आरोपी और कैसे देते थे धमकी
पुलिस ने नोएडा में छापेमारी कर तीन लोगों को पकड़ा है। इनमें गाजियाबाद का ऋषिकेश तिवारी (32), उत्तर प्रदेश का प्रशांत खेवाल (28) और हरियाणा के फरीदाबाद का प्रकाश जय (54) शामिल हैं। जांच में पता चला कि ये लोग SIM बॉक्स का इस्तेमाल करते थे, जिससे एक साथ 30 सिम कार्ड चलाकर लोगों को कॉल किए जाते थे। पुलिस ने मौके से ये सिम बॉक्स और कई सिम कार्ड जब्त किए हैं।
क्या था पूरा मामला और कैसे हुई छात्र की मौत
22 साल का छात्र RL Nithinraj, जो कन्नूर मेडिकल कॉलेज में BDS फर्स्ट ईयर का छात्र था, 10 अप्रैल 2026 को कैंपस में गंभीर हालत में मिला था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस कमिश्नर निधिनराज P. IPS के मुताबिक, छात्र पर अवैध लोन ऐप के जरिए दबाव बनाया जा रहा था। इस प्रताड़ना की वजह से वह भारी मानसिक तनाव में था। मामले की शिकायत एक असिस्टेंट प्रोफेसर लता ससीधरन ने की थी, जिनका नंबर लोन ऐप वालों ने रेफरेंस के तौर पर लिया था और उन्हें भी परेशान किया जा रहा था।
आरोपियों पर कौन सी धाराएं लगीं
| संबंधित कानून/अधिनियम |
लगाई गई धाराएं/प्रावधान |
| भारतीय न्याय संहिता (BNS) |
धारा 308, 352(2) और 308(3) |
| IT एक्ट 2000 |
धारा 66(D) (धोखाधड़ी) |
| केरल राज्य कानून |
Kerala Money Lenders Act और Kerala Prohibition of Charging Exorbitant Interest Act (2012) |
| अन्य आरोप |
आत्महत्या के लिए उकसाने और SC/ST एक्ट के तहत मामला |
इस मामले में केवल लोन ऐप चलाने वाले ही नहीं, बल्कि कॉलेज के दो शिक्षकों (M K Ram और K T Sangeetha Nambiar) के खिलाफ भी जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और मानसिक प्रताड़ना के आरोप में केस दर्ज किया गया है।