Kanpur-Lucknow Expressway पर अब नहीं देना होगा टोल, NHAI ने मरम्मत तक वसूली की रखी रोक
UP: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की खराब हालत को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब इस एक्सप्रेसवे पर सड़क की मरम्मत पूरी होने तक टोल वसूली निलंबित रहेगी। इसका मतलब है कि इस दौरा
UP: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की खराब हालत को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब इस एक्सप्रेसवे पर सड़क की मरम्मत पूरी होने तक टोल वसूली निलंबित रहेगी। इसका मतलब है कि इस दौरान यात्रियों से कोई टोल शुल्क नहीं लिया जाएगा।
यह पूरा मामला तब सामने आया जब 26 जुलाई 2026 को एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 64 के पास करीब 300 मीटर सड़क धंसने की खबर मिली। बता दें कि 63 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 13 जुलाई 2026 को ही हुआ था, जिसे बनाने में करीब 4,200 करोड़ से 4,850 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। सड़क की इतनी जल्दी खराब होने की खबर के बाद NHAI ने सख्त एक्शन लिया है।
टोल वसूली रोकने से सरकार को जो राजस्व का नुकसान होगा, उसकी भरपाई निर्माण कंपनी से की जाएगी। NHAI ने इस मामले में जिम्मेदार कंपनी, इंजीनियरों और अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मरम्मत का करीब 3 करोड़ रुपये का खर्च भी कंपनी को ही उठाना होगा, जिससे सरकार पर कोई आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।
| संस्था/अधिकारी | की गई कार्रवाई |
|---|---|
| PNC इंफ्राटेक लिमिटेड | ‘गैर-निष्पादक’ घोषित करने का प्रस्ताव, जुर्माना और 3 साल के डिबारमेंट का नोटिस |
| थीम इंजीनियरिंग सर्विसेज | भविष्य की परियोजनाओं से प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव और नोटिस |
| विवेक कुमार गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, यतेंद्र कुमार | परियोजना से हटाए गए और 2 साल के लिए प्रतिबंधित किए गए |
| नकुल प्रकाश वर्मा और सौरभ चौरसिया | मूल विभाग वापसी और लापरवाही के लिए आरोप पत्र की प्रक्रिया शुरू |
सड़क की जांच के लिए IIT खड़गपुर के प्रोफेसर के. एस. रेड्डी के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक टीम बनाई गई है। यह टीम धंसाव के कारणों की जांच करेगी। साथ ही पूरे एक्सप्रेसवे की स्थिति जानने के लिए लेजर प्रोफाइलमीटर से मूल्यांकन किया जाएगा। फिलहाल मरम्मत का काम शुरू हो गया है और ट्रैफिक को दूसरे रास्तों से डायवर्ट किया गया है ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।