Kanpur-Lucknow Expressway पर 27 जुलाई से चलेंगी रोडवेज बसें, 1 घंटे 45 मिनट में पूरा होगा सफर
UP/Lucknow: कानपुर और लखनऊ के बीच सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। 27 जुलाई, 2026 से इस एक्सप्रेसवे पर परिवहन निगम की बस सेवा शुरू होने जा रही है। ये बसें आलमबाग बस टर्मिनल से चलेंगी, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और स
UP/Lucknow: कानपुर और लखनऊ के बीच सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। 27 जुलाई, 2026 से इस एक्सप्रेसवे पर परिवहन निगम की बस सेवा शुरू होने जा रही है। ये बसें आलमबाग बस टर्मिनल से चलेंगी, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और सफर आसान होगा।
इस नई सेवा को ‘ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस’ नाम दिया गया है। एक्सप्रेसवे के जरिए 90 किलोमीटर की यह दूरी अब महज 1 घंटे 45 मिनट में तय की जा सकेगी। बसों का संचालन सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक किया जाएगा।
किराये की बात करें तो प्रति यात्री 151 रुपये तय किया गया है। यह सामान्य रास्ते के किराये से थोड़ा ज्यादा है, क्योंकि एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स देना होता है। एक बस के आने-जाने का टोल खर्च 1405 रुपये है, इसी वजह से किराये में बढ़ोतरी की गई है। अगर यात्रियों को कोई दिक्कत आती है या वे कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो लखनऊ क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 8726005808 पर फोन कर सकते हैं।
इसके अलावा, मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक बी.पी. अग्रवाल ने बताया कि 23 जुलाई से 30 जुलाई, 2026 तक चलने वाले इस मेले के लिए आलमबाग से मथुरा-गोवर्धन के लिए करीब 1000 रोडवेज बसें 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।
मेले के लिए 1000 बसों के अलावा 100 अतिरिक्त बसें भी रिजर्व रखी गई हैं। श्रद्धालुओं की मदद के लिए लाउडस्पीकर से बसों के रूट और समय की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, ट्रैफिक को संभालने के लिए राहत टीमें भी तैनात रहेंगी।