Muzaffarpur के कनिष्क नारायण बने ब्रिटेन के पहले कैबिनेट AI मंत्री, बिहार में जश्न का माहौल

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के लिए गर्व की बात है कि यहाँ के रहने वाले कनिष्क नारायण को ब्रिटेन का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मंत्री नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने 20 जुलाई 2026 को उनकी नियु

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के लिए गर्व की बात है कि यहाँ के रहने वाले कनिष्क नारायण को ब्रिटेन का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मंत्री नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने 20 जुलाई 2026 को उनकी नियुक्ति की। कनिष्क नारायण अब कैबिनेट स्तर के पहले AI मंत्री बन गए हैं, जिससे मुजफ्फरपुर के सोंधो हाउस और दामोचक इलाके में खुशी की लहर है।

कनिष्क नारायण का जन्म नवंबर 1989 में मुजफ्फरपुर के दामोचक स्थित सोंधो हाउस में हुआ था। वह 12 साल की उम्र में अपने परिवार के साथ वेल्स की राजधानी कार्डिफ चले गए थे। उनके पिता संतोष कुमार और माता चेतना सिंहा कार्डिफ में सॉलिसिटर हैं, जबकि उनके बड़े भाई गौतम नारायण लंदन में डॉक्टर हैं। कनिष्क ने अपनी पढ़ाई ईटन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे बड़े संस्थानों से पूरी की है।

ब्रिटिश सरकार ने पहली बार कैबिनेट में AI मंत्री का पद बनाया है और इसे कैबिनेट स्तर का दर्जा दिया है। कनिष्क नारायण कैबिनेट कार्यालय के साथ-साथ व्यवसाय, नवाचार, विज्ञान और व्यापार विभाग में संयुक्त रूप से राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह अब ब्रिटिश कैबिनेट की बैठकों में भी शामिल होंगे।

इस नियुक्ति के साथ ही सरकार ने विज्ञान, नवाचार और प्रौद्योगिकी विभाग (DSIT) को खत्म कर दिया है और उसके कामकाज को नए व्यवसाय, नवाचार, विज्ञान और व्यापार विभाग में मिला दिया है। कनिष्क नारायण इससे पहले 2025 से 2026 तक AI और ऑनलाइन सुरक्षा के लिए संसदीय अवर सचिव रह चुके हैं और जुलाई 2024 से वेल ऑफ ग्लैमरगन के सांसद (MP) हैं। वह लेबर पार्टी के सदस्य हैं।