Delhi: जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य परिषद सम्मेलन की अध्यक्षता की, बच्चों के लिए शुरू हुआ नया राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम
Delhi: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार, 29 जून 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद (CCHFW) के 16वें सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस बैठक का मुख्य म
Delhi: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार, 29 जून 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद (CCHFW) के 16वें सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस बैठक का मुख्य मकसद केंद्र और राज्यों के बीच तालमेल बढ़ाना था ताकि देश की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके। बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय के राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रतापराव जाधव भी मौजूद रहे।
इस सम्मेलन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के लक्ष्यों, दवाओं और खाद्य पदार्थों में सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुँचाने पर चर्चा हुई। CCHFW असल में स्वास्थ्य मंत्रालय की सबसे बड़ी सलाहकार संस्था है, जो संविधान के अनुच्छेद 263 के तहत काम करती है। इसका काम यह देखना है कि स्वास्थ्य से जुड़ी सरकारी नीतियां और प्रोग्राम सही तरीके से लागू हो रहे हैं या नहीं।
आम लोगों और खासकर छोटे बच्चों के लिए इस सम्मेलन में एक बड़ा फैसला लिया गया। सरकार ने ‘समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (SSBSK)’ नाम से एक नया नेशनल प्रोग्राम शुरू किया है। यह प्रोग्राम जन्म से लेकर 36 महीने तक के बच्चों को बेहतर इलाज और देखभाल देने के लिए बनाया गया है। इसमें पहले से चल रहे होम-बेस्ड न्यूबोर्न केयर और होम-बेस्ड केयर फॉर यंग चाइल्ड जैसे प्रोग्राम्स को एक साथ जोड़ दिया गया है।
इस नए सिस्टम की खास बात यह है कि अब बच्चों को उनके जोखिम (Risk) के हिसाब से बांटा जाएगा। जिन बच्चों को ज्यादा खतरा या बीमारी की संभावना होगी, उनके लिए स्वास्थ्यकर्मी ज्यादा बार घर जाकर उनकी जांच करेंगे। साथ ही, इस पूरे काम में डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल होगा। चाइल्ड-ट्रैकिंग ऐप और अलर्ट सिस्टम के जरिए यह पक्का किया जाएगा कि किसी भी बच्चे का इलाज या टीका मिस न हो और माताओं को सही समय पर मदद मिले।